रोजाना एक घंटे योगाभ्यास करना चाहिए : बैनीवाल
भट्टूकलां | ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में चल रहे योग प्रशिक्षण शिविर में राजेश बैनीवाल ने बताया कि रोजाना सुबह एक घंटे योगाभ्यास करने से बीमारियों से बचा जा सकता है। इस शिविर में मोटापा, मधुमेह, अस्थमा, थाइरॉइड आदि भयंकर बीमारियों से बचने के लिए मंडूकासन, उतान मडूकासन, कुर्मासन, वक्रासन, ताडासन, वृक्षासन, ग्रिवाचालन, सकंद खिचाव सहित अनेक योगासन करवाए।
उन्होंने बताया कि गर्मियों में रबड़ी, दूध, जूस आदि का प्रयोग करना चाहिए। गर्मियों में प्याज का अधिक सेवन करने से लू से बचा जा सकता है। इससे पाचन क्रिया ठीक रहती है। इसके अलावा गर्मियों में हरी सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सुबह उठकर बिना कुल्ला किए दो गिलास गुनगुना पानी का सेवन करना चाहिए। इससे हमारे पेट की अच्छी तरह से सफाई होती है और पुरानी से पुरानी कब्ज भी ठीक होती है। इस अवसर पर प्रमाेद घोटड, मनी शास्त्री, अजय सरपंच, अनिल बैनीवाल, महेश बैनीवाल, मनोज, राजेन्द्र जांगू, देवीलाल बैनीवाल, लीलूराम खत्री, नत्थूराम सोनी, मनोज गोदारा आदि मौजूद थे।