स्वास्थ्य एवं पोषाहार दिवस मनाया
भट्टूकलां | महिला एवं बाल विकास विभाग ने भट्टूमंडी में ग्राम स्तरीय स्वास्थ्य व पोषाहार दिवस मनाया गया। सुपरवाइजर राजकौर ने विभाग की स्कीमों के बारे व प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के बारे में जानकारी देकर पंजीकरण किया गया।
उन्होंने कहा कि लड़का लड़की में भेद न समझते हुए उनको समान रूप से पालन पोषण करें व पोषण आहार में भी कोई फर्क न रखे। फास्ट फूड से बचते हुए मिला जुला अनाज, दालें, सब्जियां, फल फ्रूट का अधिक से अधिक प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या पाप है। इस जघन्य अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए महिलाओं का सहयोग जरूरी है। वहीं बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलवाने में शिक्षकों के साथ- साथ अभिभावकों को भी जागरूक होकर अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर धर्मपाल पंच, मनोज, आंगनवाड़ी वर्कर रीटा, राजबाला, उषा, सुनीता, उर्मिला उपस्थित थे।