पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

योग बीमारियों की एकमात्र दवा : फूलां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवा भारत, भारत स्वाभिमान न्यास की तरफ से भट्टूकलां के देवीलाल टाउन में चल रहे 15 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फूलां व उनकी टीम ने शिरकत की और योग किया। योग शिविर में देवीलाल टाउन के सैंकड़ो लोगों ने भाग लिया व योग की क्रियाएं सीखीं।

योग शिविर के समापन उपरांत योग करने आए सैंकड़ों लोगों को सं‍बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वेद फूलां ने कहा कि योग सभी बीमारियों को खत्म करने की दवा है। सभी लोगों को योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग को केवल कुछ आसनों द्वारा आंशिक रूप से समझा जाता है परंतु इसके लाभ का आंकलन केवल शरीर स्तर पर समझा जाता है।

हम यह जाने में असफल रहते हैं कि योग हमें शारीरिक, मानसिक रूप से लाभ देता है। उन्होंने बताया कि जब आप सुंदर विचारों के संग होते हैं तो जीवन यात्रा शांति, खुशी और अधिक ऊर्जा से भरी होती है। इस दौरान हिसार जिला युवा प्रभारी अनिल पानुजी ने योग कराया।

इस अवसर पर युवा जिला प्रभारी राजेश बेनीवाल, राकेश भांभू, जिला आईटी प्रमुख कंवल चौधरी, लवली बजाज, प्रमोद घोटड़, मनी शास्त्री, सतबीर जीतू मौजूद रहे।

भट्टूकलां। योग करते भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां व अन्य।

खबरें और भी हैं...