पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • भट्‌टू के सुनार और जांगू मोहल्ला में पेयजल संकट

भट्‌टू के सुनार और जांगू मोहल्ला में पेयजल संकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भट्टू गांव के वार्ड नंबर 9, 10, 11 व 2, 3, 4 में सुनार व जांगू मोहल्ला में लोगों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। भट्टू गांव के निवासी मनफूल, छोटूराम, बनवारी, श्रवण, मांगेराम, हरफूल, वेद आदि ने जिला उपायुक्त को मिलकर बताया कि गर्मी के सीजन में उनके मोहल्ले में पानी की गम्भीर समस्या पैदा हो जाती है। इस बार यह समस्या और अधिक गम्भीर बनी हुई है।

क्योंकि इन घरों में जाने वाली पेयजल सप्लाई लाइन के बीच में एक अन्य 4 इंच पाइप का कनेक्शन कर दिया गया है। जिस कारण दोनों तरफ पानी सप्लाई एक साथ होने पर उनके घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। मोहल्ले वासियों ने आरोप लगाया है कि विभाग ने बिना सोचे समझे दूसरा कनेक्शन कर दिया। जिस पर कोई वाल्व का प्वाइंट भी नहीं लगाया गया।

पानी की कमी के कारण उन्हें मजबूरी वंश पैसे देकर टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। जिला उपायुक्त ने इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इस बारे में विभाग के एसडीओ विक्रम पूनिया ने बताया कि उन्हें इस बारे में शिकायत मिली है। मौके देखकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...