भवानीमंडी. मनरेगा में लगे संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग का पंचायत राज कर्मी संगठन ने भी समर्थन कर दिया है। इसमें पहले चरण में शुक्रवार को ज्ञापन दिया गया। अब आगे मनरेगा योजना संबंधी कार्यो का अनिश्चितकालीन बहिष्कार किया जाएगा। 24 मई से मंत्रालयिक कर्मी पंचायत समिति, जिला परिषद कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
बकानी. पंचायत समिति में महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ राजस्थान जयपुर के आह्वान पर समस्त संविदा कर्मी 1 मई से अनिश्चितकालीन सामूहिक हड़ताल पर हैं। महानरेगा योजना में कार्यरत समस्त कर्मिकों द्वारा कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 एवं एसएसआर भर्ती 2013 को शुरू नहीं करने के कारण अनिश्चितकालीन अवकाश को लेकर संविदा कर्मी हड़ताल पर हैं। बजरंगलाल कारपेंटर, जितेंद्र पाटीदार, अजय सोनी, देवीलाल लोधा, दिनेश भील, राधेश्याम तंवर, सतीश कुमार, संजय माली मौजूद रहे।