पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • भवानीमंडी में 73 सफाई कर्मियों के पद के लिए 298 आवेदन

भवानीमंडी में 73 सफाई कर्मियों के पद के लिए 298 आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवानीमंडी. सफाईकर्मी बनने के लिए जनरल श्रेणी के लोग भी आगे आ गए हैं। भवानीमंडी नगर पालिका क्षेत्र में 73 सफाई कर्मियों के लिए आवेदन मांगे गए थे। अंतिम तारीख 15 मई तक 298 आवेदन आए हैं। इनमें 4 जनरल, 17 ओबीसी, 1 एसबीसी, 1 एसटी, 275 एससी वर्ग के हैं। सफाई कर्मियों के लिए पहले 23 ही पद स्वीकृत किए गए थे, लेकिन राज्य सरकार ने नगर पालिका की मंशा अनुसार इनकी संख्या बढ़ा दी। अब नई संख्या भवानीमंडी में 73, झालावाड़ में 125, पाटन में 74, पिड़ावा 50, इकलेरा 50 हो गई है। बोर्ड को इन पदों का अनुमोदन करवाकर आगे आवश्यकतानुसार भर्ती प्रक्रिया चलानी होगी।

खबरें और भी हैं...