पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कर्नाटक मामले में कांग्रेस का धरना, पीएम का पुतला फूंका

कर्नाटक मामले में कांग्रेस का धरना, पीएम का पुतला फूंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़. धरना प्रदर्शन को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा।

भास्कर न्यूज | झालावाड़

कर्नाटक में भाजपा सरकार बनने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मीणा के नेतृत्व में धरना देकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका। कैलाश मीणा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां के राज्यपाल ने संविधान की मर्यादाओं का ध्यान नहीं रखकर गैर कानूनी रास्ता अपनाया। बिना बहुमत साबित किए भाजपा नेता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी। यह निर्णय लोकतंत्र के लिए खतरा और संविधान के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि गोवा, मणिपुर में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आई थी, लेकिन वहां सबसे बड़े गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया तो फिर कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बड़े गठबंधन को क्यों नहीं आमंत्रित किया गया। भाजपा सरकार संविधान से छेड़छाड़ करती है तो कांग्रेस पार्टी उसको बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व विधायक मीनाक्षी चंद्रावत ने कहा कि प्रजातंत्र की रक्षा के लिए गांव-ढाणियों में कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मदनलाल वर्मा ने कहा कि भाजपा जब से सत्ता पर काबिज हुई है तब से देश की सामाजिक समरसता को मिटाने का काम किया है और संविधान का पालन नहीं कर रही है, लेकिन कांग्रेस उसको बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व विधायक मोहनलाल राठौर ने कहा कि लोकतंत्र को कांग्रेस बचाएगी।

धरने में पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज सिंह हाड़ा, विष्णु पाटीदार, मुबारिक मंसूरी, लियाकत अली ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता मोहम्मद शफीक खान ने किया। इसके बाद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय के सामने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया एवं सचिवालय गेट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य सुरेश गुर्जर, शैलेन्द्र यादव, प्रकाश बाफना, पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य, महिला अध्यक्ष कैलाश बाई मीणा, सरपंच शिल्पी नन्दवणा, ब्लाॅक अध्यक्ष पाटन से फरीद चौधरी, अकलेरा से भवानीशंकर गुर्जर, मनोहरथाना से रामकिशन लोधा, भवानीमंडी से नारायण सिंह, डग से भगवानसिंह, खानपुर से रामचरण मीणा, पिड़ावा से संजय दांगी, बकानी से कालूलाल लोधा, जिला कांग्रेस पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह झाला, रामलाल मीणा, रामलाल प्रधान, देवीसिंह पंवार, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शफीक खान, चन्द्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...