पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • अस्थाई बस स्टैंड पर छाया पानी की व्यवस्था नहीं

अस्थाई बस स्टैंड पर छाया-पानी की व्यवस्था नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनेल. अस्थाई बस स्टैंड जहां पर न तो छाया न ही पीने के पानी की व्यवस्था है।

भास्कर न्यूज | सुनेल

लंकापति हनुमान मंदिर से नाका नंबर 1 तक सीसी सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इससे कस्बे से हाेकर गुजरने वाली बसाें काे बाइपास से हाेकर गुजारा जा रहा है। इसके लिए भवानीमंडी मार्ग पर अस्थाई बस स्टैंड बनाया गया है।

यहां सुविधाएं नहीं होने से मुसाफिरों को पीने के पानी और अन्य मुलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। इन दिनों सीसी सड़क निर्माण कार्य बस स्टैंड पर चल रहा है। इससे प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए बसों को बाइपास से निकालकर नाका नंबर 1 के पास अस्थाई बस स्टैंड बनाया। इस अस्थाई बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए मुसाफिरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर भीषण गर्मी वहीं दूसरी ओर दूरी बढ़ जाने से लोगों को बस स्टैंड पहुंचना मुश्किल हो रहा है। कस्बे में सड़क निर्माण के दौरान बड़े वाहनों को बाइपास से होकर कस्बे से बाहर निकाला जा रहा है। सुनेल से होकर गुजरने वाली बसों को भवानीमंडी मार्ग पर पुलिस चौकी के पास सड़क पर ही अस्थाई बस स्टैंड बनाया गया है। यहां से मुसाफिर बस में बैठकर अपना सफर शुरू करते हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सीसी सड़क निर्माण को मद्देनजर रखते हुए अस्थाई बस स्टैंड की व्यवस्था तो करवा दी, लेकिन वहां सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई गई। इससे मुसाफिरों को भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। वहीं यात्रियों को छाया के टुकड़े के लिए पेड़ या आसपास की दुकानों में शरण लेनी पड़ती है। नागरिकों ने अस्थाई बस स्टैंड पर छाया और पेयजल की व्यवस्था करवाई जाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...