भवानीमंडी| क्षेत्र में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। खोती गांव निवासी मोखमसिंह (30) पुत्र गंगाराम माली सोमवार को गुराड़ियामाना गांव में अपने परिचित श्यामलाल के घर पर गेहूं को कोठी में भरने का काम कर रहा था। तभी पंखे के तार कटे होने से करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। एक अन्य दुर्घटना में नेहरावद गांव में दयाराम एक मिट्टी के ढेर पर सो रहा था। एक ट्रैक्टर चालक ने उसे पीछे लेते वक्त मिट्टी के ढेर पर चढ़ा दिया। दयाराम भी इसकी चपेट में आ जाने से मौत का शिकार हो गया।