पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

80 शिक्षकों का 6 दिवसीय आवासीय शिविर शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्ल्स सीनियर हायर सैकंडरी स्कूल में सोमवार से लेवल प्रथम के 80 शिक्षकों का 6 दिवसीय आवासीय शिविर शुरू हो गया। इसमें प्रशिक्षक महेंद्र कुमार मीणा व रऊफ खान ने शिक्षकों को नवाचार व ई कंटेंट संबंधी जानकारी दी।

शिक्षक जितेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि इस बार चार की जगह तीन योग(टेस्ट) होंगे। इसके बारे में भी बताया गया। शिविर स्थल पर 40-40 शिक्षकों को दो कक्षों में नवाचार के बारे में बताया जा रहा था। बायोमेट्रिक हाजिरी में सुबह 7 से 8 बजे के बीच एक मशीन लगाकर ली गई। फिर रात को 8 बजे से 9 बजे के बीच हाजिरी ली जाएगी। यह सारी कवायद इसलिए की जा रही है, ताकि सरकारी के प्रारंभिक शिक्षा स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधर कर प्रवेश संख्या बढ़ सके, लेकिन इसका दूसरा पहलू यह है कि खुद सरकारी शिक्षकों का इन स्कूलों के प्रति पूरा भरोसा नहीं है। ज्यादातर अपने बालकों को निजी स्कूलों में पढ़वा रहे है।

एक शिक्षक पर 1800 रुपए का प्रशिक्षण खर्च

शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में एक शिक्षक पर 300 रुपए प्रति दिन खर्च का बजट है। एक शिक्षक पर पूरे शिविर का 1800 रुपए खर्च होगा। मतलब 80 शिक्षकों पर पूरे शिविर का करीब 1.44 लाख रुपए खर्च होगा।

भवानीमंडी. शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में जानकारी देते प्रशिक्षक।

खबरें और भी हैं...