पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • पालिका टीम ने सड़क फुटपाथ से अस्थाई अतिक्रमण हटवाए

पालिका टीम ने सड़क-फुटपाथ से अस्थाई अतिक्रमण हटवाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवानीमंडी. दुकानदारों के सामान हटवाते पालिका ईओ व अन्य।

भास्कर न्यूज | भवानीमंडी

नगर पालिका ईओ ऋषिदेव ओला एवं अन्य पालिकाकर्मियों सोमवार शाम नगर पालिका व इसके आसपास के क्षेत्र में भ्रमण कर अस्थाई अतिक्रमण हटवाएं।

इसके साथ ही चेतावनी भी दी कि 24 घंटे में अस्थाई अतिक्रमण नहीं हटाए तो दुकानदारों के फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। भवानीमंडी में बाजारों में कई दुकानदारों ने अपने सामान को फुटपाथ और सड़क के किनारे तक रख दिया है। इससे आवागमन में परेशानी आने लगी। इस पर सोमवार शाम ईओ व जेईएन धर्मराज गुर्जर व आरआई पुखराज तथा सुरेश मिरोलिया ने बाजारों में भ्रमण कर दुकानदारों फुटपाथ पर रखे सामान हटवाएं। उन्हें आगे से ऐसा करने पर सामान जब्त कर लेने की चेतावनी दी।

इधर, शिवालय नाला किनारे फिर शुरू हो गया अतिक्रमण

जमीन को कब्जे और अतिक्रमण से बचाने के लिए कांग्रेस कई बार प्रदर्शन चुकी है। पालिका ने जमीन पर बोर्ड तो लगा दिए, लेकिन तारबंदी नहीं की। नगर पालिका की जमीन पर उल्लेखित बोर्ड नहीं लगे होने से उन पर कब्जे की आशंका बढ़ गई है। इसके चलते अतिक्रमियों ने अज्ञात लोगों की शह पर बेखौफ होकर पालिका की जमीन पर शिवालय नाले के आसपास कब्जे की नीयत से धड़ल्ले से नींव खुदाई शुरू हो गई। सोमवार शाम तक भी वहां पर एक दर्जन से भी ज्यादा जगह खुदाई की जा रही थी। मौके पर मौजूद लोगों से जब यह पूछा कि वह किसके कहने से यह कर रहे है तो वे चुपचाप हो एक तरफ हट गए। इसके अलावा इसी नाले पर दूसरे स्थानों पर भी लोगों ने एकदम नाले किनारे दीवारें बनाकर इसका मार्ग बाधित कर दिया है।

खबरें और भी हैं...