नाली के भीतर पात्र रखकर पानी भरने की मजबूरी
भवानीमंडी| शहर के रामनगर में नलों से कम दबाव से पानी आने से नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्हें नाली के भीतर या गड्ढे के बीच बैठकर पानी भरना पड़ रहा है। कुछ जगह हथ खेंचू से पानी भरते दिखे। मंगलवार को भी रामनगर में कई बाशिंदे मशक्कत कर पानी भरते दिखाई दिए। नागरिकों ने बताया कि रामनगर में बहुत कम दबाव से पानी आ रहा है। कुछ नलों में तो बिल्कुल भी पानी नहीं आ रहा है, जिससे नागरिकों को मशक्कत करनी पड़ रही है।