इंटरनेट लाइन कटने से ठप रहा बैंक में लेनदेन
जेकेएसबी में नेट सर्वर लाइन कटने से बुधवार को एक बार फिर दिनभर लेनदेन बंद रहा। इस बीच ग्राहकों को निराश हो लौट जाना पड़ा।
इससे पूर्व दो दिन पहले भी पांच दिन तक लेनदेन ठप रहा था। तब यह बताया गया था कि बीएसएनएल लाइन कट गई है। इसके बाद लाइन चालू हो गई थी, लेकिन बुधवार को फिर व्यवधान आ गया। आसपास के गांवों से आए उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना पड़ा।
भवानीमंडी. जेकेएसबी में सर्वर बंद होने से पसरा सन्नाटा।