भवानीमंडी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन
भवानीमंडी| कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश मीणा ने कहा कि भाजपा के झूठे लोगों के झांसे में नहीं आए। मीणा बुधवार को भवानीमंडी में स्वागत के बाद जैन बोर्डिंग में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष मदनलाल वर्मा, ब्लॉकाध्यक्ष नारायणसिंह चौहान, नगराध्यक्ष कालूलाल सालेचा ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व मीणा बुधवार सुबह भवानीमंडी पहुंचे तो उनका शहर में स्वागत जुलूस निकाला गया। कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता करावन, जिला परिषद सदस्य सुदीप सालेचा, पंचायत समिति सदस्य सरदारसिंह, पूर्व जिलापरिषद सदस्य सुलतानसिंह व चेतन गहलोत, दुर्गाशंकर यादव, अनिल मीणा, अब्दुल फरीद चौधरी जुगून, विनय आस्तोलिया समेत कई लोगों ने स्वागत किया। नारायणखेड़ा के पंच गु्ड्डू , गोपालसिंह, राधेश्याम मेहर ने भी स्वागत किया।