128 सकोरे बांटे, पक्षियों को बचाने का लिया संकल्प
झालावाड़. दर्शन बीएड़ कॉलेज में विद्यार्थियों को सकाेरे बांटे गए।
भवानीमंडी. विवेकानंद काॅलेज में पंरिडे बांधते कार्यकर्ता।
झालावाड़| दैनिक भास्कर के सेव बर्ड अभियान के तहत बुधवार को दर्शन बीएड कॉलेज में 128 स्टूडेंट्स को सकोरे वितरित किए गए। सकाेेरे लेकर भावी शिक्षकों ने इनमें नियमित रूप से दाना और पानी डालने का संकल्प लिया।
कॉलेज की अध्यक्ष रेखा लालवानी ने कहा कि दैनिक भास्कर की ओर से सेव बर्ड अभियान लाखों पक्षियों को भाेजन और पानी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बच्चों को को संकल्प दिलाया कि दिन की शुरुआत सकोरों में पानी भरकर करें। इस मौके पर कृष्णा लालवानी, मनोज लालवानी, डॉ. अल्का पारीक, मुकेश कुमार, राजेश रावल, नीरज बसरानी, कपिल उपाध्याय, फैज अहमद, सरिता सिंहोलिया, अनिता कंवर मौजूद थे।
भवानीमंडी| भास्कर के अभियान से प्रेरित होकर बुधवार को विवेकानंद कॉलेज में भी पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। समन्वयक हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर प्रशिक्षाणार्थी व कमल सुरेखा, प्रकाश गुप्ता सीए, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, अजीत बियाणी समेत कई अन्य ने कार्यक्रम में भाग लिया।