झालरापाटन| शहर के बस स्टैंड पर शुक्रवार शाम को चित्तौड़गढ़ के यात्री से लूट के आरोपी को पुलिस पकड़कर ले आई है। थानाप्रभारी जगदीश मीणा ने बताया कि यात्री रमेश बंजारा किसी कार्य से माचलपुर जाते समय स्थानीय मॉडल बस स्टैंड पर उतरा था। उसी समय मध्यप्रदेश के उमरिया गांव निवासी आरोपी फिरोज खान उर्फ हनीफ खान ने धोखे से उसका सोने का ताबीज चुरा लिया। इसका पता चलने पर पुलिस ने पीछा कर रलायता गांव के पास आरोपी को पकड़ लिया। लेकिन उसका एक साथ फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी ने इसी दिन भवानीमंडी से एक व्यापारी से पुलिस अधिकारी बनकर 6000 ले लिए थे और झालरापाटन बड़ा मंदिर के पास से एक व्यापारी को सीआईडी अधिकारी बता धमकाकर जेब में रखे पर्स में से पैसे लेकर फरार हो गया।