भवानीमंडी| पिपलाद बांध में पानी का स्तर 33 फीट से घटकर एकदम 13.75 फीट पर आने से पुराने रास्ते दिखाई देने लगे हैं।
इन दिनों कुंडीखेड़ा का बांडिया बाग होते हुए रास्ते की रपट भी पानी कम होने दिखने लगी है। इस रास्ते के किनारे पहले सैकड़ों की तादाद में पेड़ लगे हुए थे। जिससे यह इलाका सघन वन जैसा दिखता था,लेकिन बांध के पानी में डूब में आने से कई पेड़ भी डूब में आ गए। पानी में रहने से इनमें से कई ठूंठ बन गए। कुंडीखेड़ा गांव के रास्ते की पिपलाद नदी किनारे अब खुला मैदान सा दिखने लगा है।