भवानीमंडी| भवानीमंडी से सटे मालीपुरा बस्ती का एक अधेड़ शनिवार सुबह गोपाल गोशाला और बांडिया बाग के रास्ते पर बने गड्ढों में मृत मिला है। सुबह राहगीरों ने पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाके में सूचना भिजवाई तो उसकी चंदनसिंह (50) पुत्र रामसिंह के रूप में शिनाख्त हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक मीर्गी के दौरे और नशे का आदि था। इसे शुक्रवार शाम भी बांडिया बाग के पास घूमते देखा था।