भवानीमंडी के गांधी सर्किल पर फव्वारे फिर शुरू होंगे
भवानीमंडी| नेहरू पार्क के बाद अब गांधी सर्किल के भी फव्वारे चालू किए जाएंगे। इनकी शुक्रवार रात टेस्टिंग भी पूरी कर ली गई। चेयरमैन पिंकी गुर्जर ने बताया कि इसी तरह शहर के जवाहर कॉॅलोनी में विवेकानंद सर्किल, रामनगर में प्रताप नाव पचपहाड़ में अंबेडकर तिराहा, सुभाष पार्क के भी फव्वारे चालू किए जाएंगे। पूर्व में इन सर्किलों के टैंक आदि क्षतिग्रस्त हो जाने से इनकी मरम्मत कर सही करवाया गया है। जिनमें से नेहरू पार्क के फव्वारा तो चालू कर दिया, बाकी भी जल्दी चालू किए जाएंगे।