पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कर्नाटक में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ होने पर आतिशबाजी

कर्नाटक में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ होने पर आतिशबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भवानीमंडी. कर्नाटक में शनिवार को विश्वास मत में भाजपा की हार और आगे कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता खुल जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम कांग्रेस कार्यालय के बाहर नगरध्यक्ष कालूलाल सालेचा के नेतृत्व में आतिशबाजी कर हर्ष जताया। इस दौरान राजेश गुप्ता करावन, कैलाश बोहरा, अनिल मीणा, सुदीप सालेचा, हरीश राठौर, विनय आस्तोलिया, दुर्गाशंकर, मुकेश प्रजापति, रजिक अंसारी, गोपाल जायसवाल, चैनसिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

झालावाड़. कर्नाटक में भाजपा बहुमत साबित नहीं कर पाई। परीक्षण से पहले ही सीएम ने इस्तीफा दे दिया। युकां कार्यकर्ताओं ने इससे सच्चाई की जीत बताया है। शनिवार को कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदेश सचिव इमरान अली और राहुल गोयल की अगवाई में आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया। इस मौैके पर कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...