पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 27 बोतल शराब और 5 किलो भुक्की बरामद

27 बोतल शराब और 5 किलो भुक्की बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर| पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 27 बोतल शराब ठेका देसी व 5 किलो 100 ग्राम भुक्की बरामद कर 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना भवानीगढ़ के हवलदार सिकंदर सिंह ने गांव मुंशीवाला की सीमा पर अमरजीत सिंह निवासी मुंशीवाला से 12 बोतल शराब ठेका देसी हरियाणा मार्का बरामद की है। दूसरे मामले में थाना धर्मगढ़ के सहायक थानेदार राम सिंह ने दर्शन सिंह निवासी मैदेवास से 15 बोतल शराब ठेका देसी बरामद की है। तीसरे मामले में थाना भवानीगढ़ के सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने कुलदीप सिंह निवासी राय सिंह वाला से 5 किलो 100 ग्राम भुक्की बरामद की है।

खबरें और भी हैं...