‘नानक शाह फकीर’ रिलीज होने पर संगत ने काली झंडी ले शहर में निकाला मार्च
भवानीगढ़| फिल्म नानक शाह फकीर रिलीज होने के कारण सिख संगतों ने रोष स्वरूप गुरुद्वारा पातशाही नौंवी का दफ्तर बंद कर फिल्म निर्माता के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं गुरुद्वारा से शुरू होकर काली झंडियो के साथ शहर में रोष मार्च भी निकाला गया। गुरुद्वारा मेनेजर नरिंदरजीत सिंह रामपूरा व इंदरजीत सिंह तूर ने शहर निवासियों को इस फिल्म का डट कर विरोध करने की अपील की ताकि फिल्म निर्माता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर छज्जू सिंह माझी, हरविंदर सिंह काकड़ा, निर्मल सिंह, जगजीत सिंह, गुरतेज सिंह, जोगिंदर सिंह, सतपाल सिंह आदि उपस्थित थे। (लखविंदर)