स्त्री जागृति मंच ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला
बालद कलां गांव में केन्द्र सरकार का पुतला फूंकते स्त्री जागृति मंच के सदस्य।
भवानीगढ़| जम्मू-कश्मीर में आठ साल की बच्ची व उत्तरप्रदेश में 18 साल की लड़की से भाजपा विधायक द्वारा किए गए बलात्कार के विरोध में जागृति मंच ने केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। मंच के नेता हरप्रीत कौर ने कहा कि केन्द्र सरकार का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ खानापूर्ति होकर रह गया है। क्योंकि देश मेंं बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। आराेपियों पर सखत कार्रवाई हो। इस मौके पर मनप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, सावित्री कौर, परमजीत कौर उपस्थित थीं। (लखविंदर)