पटियाला भवानीगढ़ रोड पर गांव कालाझाड़ के नजदीक लगे टोल प्लाजा के घेरे में आते दस किलोमीटर के गांवों के लोगों को टोल फ्री करवाने के लिए गांव वासियों ने टोल प्लाजा पर रोष धरना दिया। इस रोष धरने में दस गांवों के लोगों सहित विभिन्न संगठनों ने भाग लिया। चेतावनी दी गई कि यदि 10 दिनों के भीतर उनकी मांग को पूरा न किया गया तो वह संघर्ष को कुल हिंद मजदूर यूनियन के जिला सचिव भूप चंद चन्नों, भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता जगतार सिंह कालाझाड ने कहा कि टोल प्लाजा के 10 किलोमीटर के घेरे में आते गांव चन्नों, भराज, लक्खेवाल, नूरपुरां, खेड़ी गिल्ला, गजुमाजारा, सदरपुर, निदामपुर, शाहपुर व भड़ो को टोल फ्री कर आने जाने की सुविधा दी जाए। क्योंकि इन गांवों के लोगों को प्रतिदिन टोल से दिन में कई बार गुजरना पड़ता है। टोल प्लाजा लगा होने के कारण आस पास के गांवोंं की सड़कें टूटने लगी है, क्योंकि टोल टैक्स बचाने के लिए कई गाड़ी सवार गांवो की लिंक सड़कों से गुजरते हैं। जिस कारण गांवों की सड़कें टूटने लगी हैं साथ ही गांवों में हादसे की घटनाए बढ़ रही है। इन गांवों के लोगों का टोल टैक्स फ्री किया जाए। टोल प्लाजा के कर्मचारी आईडी प्रूफ देखकर इन गांवों के लोगों को टोल से गुजरने दंे। इस मौके पर बंत सिंह नमोल, अजैब सिंह लक्खोवाल, मनजीत सिंह, कामरेड दविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
10 दिनों में समस्या होगी दूर : मैनेजर बीरइंदर
टोल प्लाजा के मैनेजर बीरइंदर शुकला ने लोगों को विश्वास दिलाया कि मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाया जाएगा। 10 दिनों के भीतर उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। (लखविंदरपाल)
पटियाला-भवानीगढ़ रोड पर टोल प्लाजा पर धरना देते लोग।