भवानीगढ़ |गांव नागरा के नौजवान किसान ने कर्जे से परेशान होकर जहरीली दवा पी आत्महत्या कर ली है। सहायक सब इंस्पेक्टर संतोख सिंह ने बताया कि गांव नागरा निवासी जगसीर सिंह (23) ने कर्जे से परेशान होकर शुक्रवार को जहरीली दवा पी ली थी, जिसे पटियाला के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई है। जगसीर सिंह के सिर पर करीब 7-8 लाख रुपए का कर्ज था। जिससे परेशान होकर उसने जहरीली दवा पी ली थी।