485 पीड़ित किसानों को 85 लाख का मुआवजा राशि के चेक वितरित
भवानीगढ़| हलके के विधायक विजय इंदर सिंगला ने पिछले वर्ष पक्की गेहूं पर गड़ेमारी के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए पीड़ित किसानों को मुआवजे के चेक वितरित किए। गुरु तेग बहादुर स्टेडियम में 7 गांवों के 485 किसानों को 85 लाख रुपए के चेक दिए गए। विधायक विजय इंदर सिंगला ने कहा कि गांव बलियाल, मटरां, थमन सिंह वाला, भटीवाल, रेतगड़, कपिआल और रामपुरा में किसानों की गड़ेमारी के कारण पक्की गेहूं के नुकसान की भरपाई के लिए चेक दिए गए है। उन्होंने कहा कि किसानों को पूरे सीजन के दौरान मंडियों में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर ट्रक यूनियन के प्रधान रणजीत सिंह, ब्लाक प्रधान वरिंदर सिंह, नानक चंद, और मलकीत सिंह आदि उपस्थित थे। (लखविंदर)