पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दिन से लापता 13 वर्षीय एकमवीर दिल्ली से बरामद

दो दिन से लापता 13 वर्षीय एकमवीर दिल्ली से बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर |दो दिन पहले भवानीगढ़ से लापता हुआ 13 वर्षीय बच्चा दिल्ली से मिल गया है। एकमवीर सिंह किसी कारण से घर में बिना बताए चला गया था। जो पहले अमृतसर व बाद में दिल्ली चला गया था, जिसे नेशनल चाइल्ड हेल्प लाइन के जरिए दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। पुलिस की ओर से एकमवीर को उसके परिवार को सौंप दिया गया है। प्रेस कांफ्रेंस में डीसएसपी संदीप वडेरा ने बताया कि एकमवीर सिंह हैरिटेज पब्लिक स्कूल भवानीगढ़ में आठवीं कक्षा का छात्र है, जो 16 मई को किसी कारण घर से चला गया था। एकमवीर के पास सिर्फ 120 रुपए थे। वह पहले पटियाला चला गया। जहां से रेलगाड़ी में बैठकर पर अमृतसर चला गया। दरबार साहिब में रात काटने के बाद वह फिर वापस पटियाला आने के रेलगाड़ी में बैठ गया, परंतु सीधा दिल्ली पहुंच गया। पुलिस बच्चे का पता लगाने के लिए नेशनल चाइल्ड हेल्प लाइन के जरिए पूरी निगरानी रख रही थी। 17 मई की रात को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस की ओर से बच्चे को बरामद कर लिया गया। जिसके बाद रेलवे पुलिस ने थाना भवानीगढ़ से संपर्क किया। डीएसपी संदीप वडेरा व थाना मुखी भवानीगढ़ चरनजीव लांबा की ओर से एकमवीर को उसके पिता बीरइंदर निवासी मोहन नगर भवानीगढ को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि नेशनल चाइल्ड हेल्प लाइन लापता बच्चों का पता लगाने के लिए अहम भूमिका निभा रही है।

संगरूर में बच्चे को परिजनों के हवाले करते डीएसपी संदीप बडेरा।

खबरें और भी हैं...