भवानीगढ़| बलियाल रोड पर स्थित एफसीआई के गोदामों में आग लगने के कारण अफरा-तफरी मच गई। इस मौके पर डिपो के एडिशनल मैनेजर अवतार सिंह ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घर जा रहे थे, इस दौरान गोदाम में सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा आग लगने के संबंधी उन्हें सूचित किया गया। उन्होंने आग लगने का कारण ट्रांसफॉर्मर में हुई शॉट सर्किट बताया है। आग लगने के कारण बारदाना की बोरियां जल कर राख हो गई है, हालांकि बोरियों के जलने की संख्या पता नहीं चल पाई है। जिसका पता लगाने के लिए बोरियों को गोदाम से बाहर निकाला जा रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी द्वारा लगी आग पर काबू पाया गया। इस मौके पर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।