हैरिटेज पब्लिक स्कूल में विजेता माताओं को सम्मानित करते हुए स्कूल स्टाफ।
कार्यक्रम
हैरिटेज पब्लिक स्कूल में मां दिवस को समर्पित समागम करवाया
भास्कर संवाददाता| भवानीगढ़
हैरिटेज पब्लिक स्कूल में स्कूल प्रबंधक अनिल मित्तल व आशिमा मित्तल की अगुवाई में मां दिवस को समर्पित समागम करवाया गया। जिसकी शुरूआत मुख्य मेहमान तहसीलदार मनजीत सिंह व डॉ. रंजना शर्मा की ओर से ज्योति प्रचंड करके की गई। छात्रों व माताओं की विभिन्न गतिविधियां व मुकाबले भी करवाए गए। जिनमें रैंप-वाक में यशदीप कौर ने पहला, मनप्रीत कौर ने दूसरा, प्रभजोत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लाद सैंडविच व माकटेल मेकिंग में कमलजीत कौर , सरबजीत कौर, लवलीन कौर व मनदीप कौर ने पहला, सनीता शिंपा, अमनदीप कौर, नवप्रीत कौर व पूजा धवन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल मीनू सूद ने कहा कि मां प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में अलग स्थान होता है। हम उसका कर्ज कभी नहीं उतार सकते। मां भगवान का दूसरा नाम है। हम सबको अपनी मां का आदर करना चाहिए। इस मौके विजेता माताओं व छात्रों को सम्मानित भी किया गया।