पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सभाओं में नए सिरे से कर्ज की सीमा तैयार करने की हिदायत दी

सभाओं में नए सिरे से कर्ज की सीमा तैयार करने की हिदायत दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर |डीसी घनश्याम थोरी ने जिले के फर्द केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए 10 जून तक विशेष कैंप लगाने की हिदायत की है। उन्होंने कहा है कि जिले के किसानों को 2018 की फसल के लिए कोआॅपरेटिव बैंक से कर्ज लेने के लिए सभाओं में नए सिरे से कर्ज की सीमा तैयार करने की हिदायत की गई है। फर्द केन्द्र संगरूर, लौंगोवाल, भवानीगढ़, धूरी, शेरपुर, सुनाम, दिड़बा, लहरा, मुनक, खनौरी, मलेरकोटला, अमरगढ़ और अहमदगढ में विशेष कैंप शुरू हो गए हैं जो कि सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए विशेष कैंप शनिवार को भी जारी रहेंगे। जिले के समूह तहसीलदार और नायब तहसीलदार इन कैंपों में नोडल अफसर होंगे।

खबरें और भी हैं...