पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बलात्कार के विरोध में भवानीगढ़ में लोगों ने दिया धरना

बलात्कार के विरोध में भवानीगढ़ में लोगों ने दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर|जम्मू व यूपी में बलात्कार की घटनाओं के बाद लोगों का गुस्सा भडक़ने लगा है। सोमवार शाम यूथ पॉवर की अगुवाई में शहर की विभिन्न संस्थाओं व युवाओं मे सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हो कैंडल मार्च निकाला। महिलाओं के हाथों में कैंडल व लाठियां थीं। कैंडल मार्च बीएसएनएल पार्क से शुरू होकर शहर के बाजार से होता हुआ लाल बत्ती चौक में जाकर संपन्न हुआ। लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। भुपिंदर सुनामी

भवानीगढ़| जम्मू कश्मीर व यूपी में हुए सामूहिक बलात्कार के विरोध में शहर के विभिन्न संगठनों द्वारा रोष मार्च कर धरना दिया गया। रोष मार्च मुख्य बाजार, बस स्टैंड, ट्रक यूनियन से होते हुए शहीद भगत सिंह चौंक में समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों द्वारा भाजपा सरकार व बलात्कारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। धरने को संबोधित करते मनदीप अत्री, जत्थेदार प्रशोत्म सिंह ने कहा कि मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार कर कत्ल करने की घटना ने हर व्यक्ति को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सजा देने की बजाए सरकार ने उनकी पीठ थपथपा कर आम लोगों का सरकार से विश्वास खत्म कर दिया है। उन्होंने मासूम बच्चियों के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस मौके पर हरविंदर सिंह काकड़ा, इंदरजीत सिंह, मनजीत सिंह, हरप्रीत सिंह बाजवा, हरभजन सिंह, नरदेव सिंह, करनैल सिंह, अवतार सिंह, अमरीक सिंह , चरन चौपड़ा, कृष्ण सिंह, सुखचैन आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...