भवनाथपुर | भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। जिसका उद्घाटन संयुक्त रूप से बीडीओ विशाल कुमार व एआरओ इमानुएल जयबीरस लकड़ा ने किया।
कार्यपालक दंडाधिकारी इमानुएल जयबीरस लकड़ा प्रशिक्षक के रूप में उक्त बैठक में बीएलओ को निर्देश दिया कि अपन कार्यक्षेत्र के सभी घरो तक पहुंचकर निर्वाचन से संबंधित जानकारी देते हुए जिन व्यक्तियों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ सका है, वैसे लोगो का नाम वोटरलिस्ट में जोड़े। वोटर लिस्ट में जिन व्यक्तियों का नाम अंकित है, और उनकी मृत्यु हो चुकी है, तो उन व्यक्तियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाते हुए नए लोगों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का कार्य करें।