भवनाथपुर | भवनाथपुर बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसायी बीरेंद्र प्रसाद यादव के 85 वर्षीय समाजसेवी पिता जगदेव प्रसाद यादव की लंबी बीमारी से रविवार की देर रात मकरी के पड़वा चट्टान स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया। वर्ष 1982 में यादव महासभा के अध्यक्ष चुने गए थे। उनका अंतिम संस्कार गांव के पछुआ श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े बेटे बीरेंद्र प्रसाद यादव ने दी। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा के ब्रजेश सिंह, संजय कुमार यादव, उमेंद्र कुमार यादव, समाजसेवी राजेन्द्र राउत, शैलेन्द्र यादव, गोविंद राम, सुनील राम, डॉ धर्मेंद्र मेहता, उमेश यादव, राजेश यादव आदि शामिल है।