पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर घर जाकर मतदाता सूची बनाने का निर्देश

घर-घर जाकर मतदाता सूची बनाने का निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वा | भवनाथपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सोमवार को बीडीओ विशाल कुमार ने प्रखंड के बीएलओ के साथ बैठक की। बैठक इसमें नगरउंटारी के कार्यपालक दंडाधिकारी इमानुएल जयबीरस लकड़ा प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित थे। बैठक में बीएलओ को निर्देश दिया गया कि अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत सभी घरों तक पहुंचकर निर्वाचन से संबंधित जानकारी देते हुए जिन व्यक्तियों का नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ सका है। वैसे लोगो का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ें। यह भी बताया गया कि वोटर लिस्ट में जिन व्यक्तियों का नाम अंकित है, व उनकी मृत्यु हो चुकी है, तो उन व्यक्तियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाते हुए नए लोगों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने नए महिला मतदाता खासकर नवविवाहिता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया।

खबरें और भी हैं...