दो बाइक टक्कर में एक युवक घायल
भवनाथपुर | भवनाथपुर-केतार मुख्य मार्ग स्थित भगवान घाटी के पास तीखे मोड़ पर दो बाइक सवारों के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार युवक भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव का बताया जा रहा है। जिसे इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया।