पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 25 हजार रुपए रंगदारी की मांग से सेवानिवृत्त शिक्षक दहशत में

25 हजार रुपए रंगदारी की मांग से सेवानिवृत्त शिक्षक दहशत में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवी स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक जेके तिवारी से अज्ञात लोगों ने रविवार को धमकी भरा पत्र देकर 25 हजार रुपए रंगदारी की मांग की है। साथ ही पैसा नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पत्र के मिलने के बाद जेके तिवारी ने भवनाथपुर थाना पुलिस को आवेदन देकर जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है।

पत्र मिलने के बाद से तिवारी का पूरा परिवार दहशत में है। धमकी भरा पत्र ब्राह्मण समाज के नाम से दी गई है। पत्र में लिखा गया है कि आपके द्वारा अख्तर अंसारी के माध्यम से ब्राह्मण समाज को गाली दिलाई गई। इसलिए आपको आर्थिक दंड के रूप में 25 हजार देना होगा।

खबरें और भी हैं...