ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक महिला की मौत, 12 घायल
भैंसदेही| कुकरू के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। इनमें 5 घायलों को भैंसदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 7 घायलों को परिजन उपचार के लिए परतवाड़ा ले गए। भैंसदेही थाने के एएसआई सत्यप्रकाश बाजपेयी ने बताया घटना रविवार रात करीब 2 बजे की है। धरनी समेत आस-पास गांव के करीब 25 महिला-पुरुष ट्रैक्टर-ट्रॉली नवस मनाने गुप्तवाड़ा जा रहे थे। इसी दौरान कुकरू के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसमें धारनी निवासी महिला लीला बाई जावरकर की घटना स्थल पर मौत हो गई। ट्रॉली में सवार 12 लोग घायल हो गए। इनका अस्पताल में इलाज जारी है।