स्कूल में लटका था ताला, शिक्षक मिले गैर हाजिर, कटेगा एक दिन का वेतन
भैंसदेही| स्कूलों के समय बदलने के बाद भी शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। जनपद शिक्षा केंद्र भैंसदेही के बीआरसीसी बीआर नरवरे ने सोमवार को स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्राइमरी स्कूल में सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर ताला लगा मिला। सिरज गांव के प्राइमरी स्कूल में एक शिक्षक अनुपस्थित मिला। कालडोंगरी के प्राइमरी स्कूल में भी एक शिक्षक मिला। यहां बच्चों की उपस्थिति कम थी। ओझाढाना और सिरजगांव के स्कूल में बच्चे नहीं मिले। नरवरे ने बताया कि स्कूल नहीं पहुंचने वाले शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। जिन स्कूलों में उपस्थिति कम पाई गई थी,वहां पर शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।