बैतूल| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 9 जून को जिला मुख्यालय सहित तहसील स्तर पर मोबाइल लोक अदालत लगाएगी। 9 को ग्राम पंचायत चोपना, मुलताई की ग्राम पंचायत बिरूल बाजार, भैंसदेही की ग्राम पंचायत मोहदा एवं आमला की ग्राम पंचायत रानीडोंगरी में मोबाइल लोक अदालत आयोजित की जाएगी।