बेटियों की शादी में कोई अड़चन न आए: सिंह
601 जोड़े के हुए विवाह, जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर दिया आशीर्वाद
भास्कर संवाददाता | रानीपुर
जुआड़ी गांव में मंगलवार को सामूहिक विवाह समारोह हुआ। इसमें 601 जोड़ें का विवाह हुए। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर नवजोड़ों का आशीर्वाद दिया। विधायक मंगल सिंह ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीब कन्याओं की शादी धूमधाम से हो और किसी भी प्रकार से शादी में कोई अड़चन ना आए, इसलिए कन्यादान योजना शुरू की गई है। इसका लाभ निर्धन परिवार की बेटियों को मिल रहा है।
आदिवासी भुमका, गायत्री परिवार ने कराई शादी
समारोह में जोड़े के विवाह सामाजिक रीति रिवाज से हुए। इसमें आदिवासी समाज के भगत-भुमका और दूसरे समाज के लोगों की शादी गायत्री परिवार ने रीति रिवाज से कराई। इन जोड़ाें को जनपद अध्यक्ष सुशीला चरण धुर्वे, जनपद उपाध्यक्ष मिश्रीलाल परते, जनपद सीईओ दानिश अहमद खान, पूर्व संसदीय सचिव रामजी लाल उइके, पूर्व विधायक गीता उइके, मंडल उपाध्यक्ष राजेश महतो, मंडल महामंत्री राजेंद्र मालवीय, विशाल बत्रा, प्रशांत गावंडे, मारुति राव सोनारे, महेश महतो भीमबहादुर थापा, उमेश मिश्रा, जनपद सदस्य रंजीता समीर पाठक, सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उजल मवासे, बीजालाल धुर्वे ने आशीर्वाद दिया।
योजनाओं की दी जानकारी
समारोह में विधायक मंगल सिंह ने लोगों को प्रदेश में कल्याणी योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा, अगर किसी विधवा महिला का पुनर्विवाह होता है, तो दो लाख रुपए शासन की तरफ से दिए जाएंगे। वहीं गर्भवती महिलाओं का 4 माह में चार हजार और बच्चा होने के बाद 12 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। जनपद पंचायत अध्यक्ष सुशीला चरण धुर्वे ने कहा प्रदेश सरकार ने बेटी-बेटों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इसका लाभ भी दिया जा रहा है।
समारोह में बढ़ गए 100 जोड़े, कम पड़ गई सामग्री
भैंसदेही| खामला गांव में हुए सामूहिक विवाह में जोड़ों की संख्या ज्यादा होने से सामग्री कम पड़ गई। सौ जोड़ों को सामग्री नहीं मिल पाई। अब जनपद पंचायत के खंड अधिकारी दिलीप बारस्कर जल्दी ही सामग्री उपलब्ध कराने की बात कह रहे हैं। खामला में सोमवार को सामूहिक विवाह हुआ था। इसमें 4 साै जाेड़ाें के हिसाब से सामग्री आना थी। विवाह समारोह में जोड़ों की संख्या बढ़कर 501 हाे गई। इससे सौ जोड़ों को सामग्री नहीं मिल पाई।