पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 350 आवास मंजूर, एक सप्ताह में मिलेगी पहली किश्त

350 आवास मंजूर, एक सप्ताह में मिलेगी पहली किश्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भैंसदेही| पीएम आवास योजना से 350 आवास निर्माण को स्वीकृति मिली है। सीएमओ सुधाकर कुबड़े ने बताया वार्डों के पात्र हितग्राहियों का परिषद कार्यालय में सम्मेलन हुआ था। सम्मेलन में हितग्राहियों को दस्तावेेज और योजना की जानकारी दी थी। जिन हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन हो गया है उन्हें आने वाले सप्ताह में आवास निर्माण के लिए 1 लाख रुपए की पहली किश्त दी जाएगी। सीएमओ ने बताया पहले चरण में वार्डो में 442 आवास निर्माण की स्वीकृति मिली थी। दूसरे चरण में 350 नए आवास स्वीकृत हुए हैं। योजना से शहर में 772 आवास बनेंगे।

खबरें और भी हैं...