भैंसदेही| 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को मुख्यमंत्री 21 मई को सुबह 10 बजे से संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम हम छू लेंगे आसमां के तहत होगा। उत्कृष्ट बालक उच्चतर माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य केबीएल खरे ने बताया ब्लाक के सभी स्कूलों के स्टूडेंट्स उत्कृष्ट विद्यालय में एकत्र होंगे। जहां सीएम का भाषण प्रोजेक्टर पर दिखाया जाएगा।