भैंसदेही| क्षत्रिय लोन्हारी कुनबी समाज संगठन का 5वां सामूहिक विवाह
भैंसदेही| क्षत्रिय लोन्हारी कुनबी समाज संगठन का 5वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 18 अप्रैल को होगा। अध्यक्ष मारोतीराव बारस्कर ने बताया सामूहिक विवाह समारोह बांसनेरकला में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। उपाध्यक्ष वामनराव महाले, सचिव चंद्रभान बारस्कर, ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ों का विवाह कराने का आग्रह किया है।