पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल संकट: 500 फीट गहरी खाई से पानी लाने को मजबूर हैं ग्रामवासी

पेयजल संकट: 500 फीट गहरी खाई से पानी लाने को मजबूर हैं ग्रामवासी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | खेड़ीसांवलीगढ़

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट बढ़ रहा है। गांव के लोग जान जोखिम में डालकर दूर- दूर से पीने का पानी जुटा रहे हैं। यह स्थिति भैंसदेही की ग्राम पंचायत (मच्छी) के महारपानी में देखी जा सकती है। महारपानी की आबादी एक हजार है।

गांव में पीने के पानी के लिए आधा दर्जन हैंडपंप हैं। हैंडपंप बंद हो चुके हैं। पंचायत के कुएं का पानी पीने योग्य नहीं है। इस पानी में बदबू आती है। ऐसे में गांव के लोग नजदीक की पहाड़ी नदी की 500 फीट गहरी खाई से पीने का पानी जुटाकर ला रहे हैं।

उपसरपंच सुनील नागले ने बताया कि गांव के ऐसे हालातों को लेकर पीएचई के अधिकारियों को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। गांव के लोगों ने कलेक्टर से महारपानी गांव में बोर करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...