रोजगार सहायकों की हड़ताल से 12 पंचायतों का काम ठप
ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायक संविलयन और नियमितकरण की मांग को लेकर 15 मई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे ब्लाॅक की 12 पंचायतों के काम प्रभावित हो रहे हैं। जनपद पंचायत भैंसदेही के खंड पंचायत अधिकारी दिलीप बारस्कर ने बताया ब्लॉक की पिपलना कला, रामघाटी, धामनगांव, चिल्कापुर, सिवनी, बरहापुर, राक्सी, गोरेगांव, बोथिया, मच्छी, केरपानी, नवापुर में सचिवों के नहीं होने पर रोजगार सहायक प्रभारी बनाए गए थे।
अब रोजगार सहायकों के हड़ताल जाने से इन पंचायतों के काम प्रभावित हो रहे हैं। रोजगार सहायक, सहायक सचिव प्रदेश संगठन के आव्हान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बैतूल में जिलेभर के रोजगार सहायक सचिव ग्राम रोजगार सहायक संघ के बैनर तले धरने पर बैठे हैं। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने का संकल्प लिया है। हड़ताल में सतपाल साहू, पुरुषोत्तम साहू, ज्ञानदेव महस्की, सुभाष धोटेे, किसान सिंग परमार, धर्मदास बिहारे शामिल हैं।