कॉलेज में चल रही परीक्षा में दो नकल प्रकरण बने
बैतूल| कॉलेजों में चल रही परीक्षा में नकल पर नियंत्रण के लिए उड़नदस्ता ने कॉलेजों का लगातार निरीक्षण कर रहा है। 13 अप्रैल को आठनेर कॉलेज और भैंसदेही कॉलेज में 1- 1 नकल प्रकरण बनाया। दल ने दो दिनों में आठ बार कॉलेजों का निरीक्षण किया। इस दल में संयोजक सलिल दुबे, डॉ.रमाकांत जोशी, डॉ.सुखदेव डोंगरे, डॉ.जीपी साहू, नीलिमा पीटर शामिल है।