समाज... महापुरुषों से हमें प्रेरणा लेना चाहिए: तिवारी
भैंसदेही| आंबेडकर जयंती पर अंबेडकर समिति अजाक्स संघ, अनुसूचित जाति जनजाति, युवा अंबेडकर समिति के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार रात आंबेडकर मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, पंडित श्याम नारायण तिवारी, ऋषभदास सावरकर उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामस्वरूप चौहान ने की। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समिति ने मेघावी स्टूडेंट्स और समाज के वरिष्ठ जनों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।