खामला गांव के हाईस्कूल के उन्नयन की मांग, सीएम को लिखा पत्र
भैंसदेही | नगर से करीब 30 किमी दूर खामला गांव में हायर सेकंडरी स्कूल खोले जाने की मांग जनपद सदस्य रंभू बेलकर ने मुख्यमंत्री से की है। इस संबंध में एक पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है। जनपद सदस्य ने बताया खामला क्षेत्र के आस-पास के गांव में आदिवासी समुदाय व अन्य समुदाय के लोग रहते हैं, जो आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होने के कारण बच्चों को अध्ययन करने के लिए दूर भेजने में असमर्थ हैं। वर्तमान में खामला गांव में हाईस्कूल संचालित है। इस हाईस्कूल का उन्नयन हायर सेकंडरी स्कूल में होने पर गांव के छात्रों-पालकों को राहत होगी।