पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • अफसरों की निगरानी में होते हैं घटिया निर्माण कार्य जनप्रतिनिधियों को बेवजह झेलना पड़ती है बदनामी

अफसरों की निगरानी में होते हैं घटिया निर्माण कार्य जनप्रतिनिधियों को बेवजह झेलना पड़ती है बदनामी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संचार एवं संकर्म समिति की बैठक में बोले-सदस्य

भास्कर संवाददाता | सेंवढ़ा

घटिया निर्माण कार्य शासन प्रशासन की छवि खराब करते हैं। अधिकारियों की लापरवाही उदासीनता लोगों में जनप्रतनिधियों के खिलाफ आक्रोश पैदा कर उन्हें बदनाम करती है। सभी अधिकारी कार्य पूर्ण निष्ठा से करें ताकि लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और निर्माण की गुणवत्ता का लाभ लंबे समय तक लोगों को मिले।

जनपद स्तरीय संचार एवं संकर्म समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति सभापति मुकेश परिहार ने की। बैठक के दौरान उचाड़ अंडोरा लांच, मोहना जाट, सिमथरा, कटापुर, दभैरा धीरपुरा, गोहना तक चेक एवं स्टाप डेम बनवाने का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही इससे पेयजल एवं जल स्तर बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई। प्रस्ताव का मौजूद सदस्यों ने समर्थन किया। इसी दौरान ग्राम तिगुरू में मैन रोड से नाला निर्माण की मांग रखी गई तथा इससे गांव में जल भराव की समस्या से मुक्ति मिलने की आशा व्यक्त करते हुए प्रस्ताव पास हुआ। । बैठक में भगुवापुरा से आलमपुर, नहला से जोरी तक डले रोड की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हुए। बैठक में जनपद सदस्य रामू सेन, चंदन सिंह गुर्जर आरईएस एसडीओ एनके पाठक, ्रसहायक यंत्री एके श्रीवास्तव, इंजीनियर महेश शर्मा, उपयंत्री एसबी रायपुरिया, ओपी सेंगर, शंभूदयाल शर्मा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...