भीकनगांव | यहां किसानों को चना उपज तुलवाने में प रेशानी हो रही है। बीच में से ही तौल हो रहा है। किसानों के आरोप है दो दो दिन से वाहन खड़े रहते हैं। बीच में से व्यापारियों के वाहन तुल जाते हैं। किसान घनश्यामसिंह इगरिया, मुरानी नत्थू भोपाड़ा, हवसीलाल पटेल गवला, महेंद्र यादव ललनी, महेंद्र पटेल बाड़ी, लालू प्रसाद जायसवाल गवला, मंशाराम बिरला अमनखेड़ी, राहुल चौहान शिवना धर्मेंद्र तोमर, अरविंद यादव ने बताया हमें 1 से 22 नंबर दिए थे। लेकिन कर्मचारी धर्मेंद्र तोमर व अरविंद यादव ने 81 नंबर के वाहन को तोल दिया। तय वाहन तुला ही नहीं। किसानों की उपज को बार-बार कचरा कहकर परेशान किया जा रहा है। इस बात को लेकर किसान जमा हो गए। दिनभर हंगामा किया। उन्होंने मार्केटिंग से जुड़े अफसरों को हटाने की मांग की। बाद में तुलावटी काम से जुड़े दिनेश यादव ने समझाइश दी कि जो कर्मचारी तौल में लगे हुए थे उन्हें शिकायत के बाद हटा दिया है। अब नंबरिंग से ही तुलाई हो रही है।
विवाद की स्थिति देख पुलिस पहुंची।